फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभियान के तहत पहले चरण में 10 हजार विद्यार्थियों का हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के तहत पहले चरण में 10 हजार विद्यार्थियों का हुआ नामांकन
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान का पहला चरण पूरा
छात्रों के मुकाबले छात्राओं का नामांकन काफी कम रहा
मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। जिले के बेसिक स्कूलों में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत पहले चरण में कुल 10 हजार विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। पहले चरण में शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्कूल के शिक्षक समेत बच्चों ने भी अभियान को जोर दिया।
पहले चरण में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का नामांकन काफी कम रहा है। नए सत्र में अभी तक लगभग 4000 छात्राओं का ही नामांकन हो पाया है, जबकि छात्रों के नामांकन की संख्या 6000 है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों तक चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना रहा है। पहले चरण के दौरान यह अभियान जिले के चारों ब्लॉक जेवर, दादरी, दनकौर और बिसरख के कुल 511 स्कूलों में चलाया गया। वर्ष 2025-26 में लगभग 86 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे थे। पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थी ऊपर की कक्षाओं में जाने के कारण स्कूल छोड़ देते हैं। वर्ष 2025-26 के सितंबर तक कुल 25 हजार नामांकन हुए थे।
विज्ञापन

अब वर्ष 2026-27 के लिए पहले चरण में लगभग दस हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ, जिनमें करीब 6000 छात्र और 4000 छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार यह आंकड़े केवल पहले चरण के हैं और नामांकन प्रक्रिया अभी जारी है। अभियान के तहत शिक्षकों और शिक्षा विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और बच्चों का विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित कराने का प्रयास किया। विशेष रूप से उन बच्चों को चिन्हित किया गया, जो अब तक स्कूल नहीं जा रहे थे।

एक जुलाई से शुरू किया जाएगा अभियान का दूसरा चरण
हर वर्ष इस अभियान के माध्यम से नामांकन में लगभग 6 से 11 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की जाती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अभियान को संचालित किया जाता है। इसके बावजूद बेसिक स्कूलों में छात्राओं की संख्या कम है। पहले चरण के पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभियान का अगला चरण 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा, जिसमें नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन



वर्जन
स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक 10 हजार बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। यह अभियान सितंबर तक जारी रहेगा और विभाग की पूरी कोशिश है कि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें