नोएडा (संवाद)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के नोएडा कैंपस में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी देना था। एसीपी प्रशाली गंगवार और एसीपी प्रवीन कुमार ने महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों व शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। अंत में डीन अकेडमिक्स ने पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने कि दिशा में महत्वपूर्ण रही।