फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में नाबालिग छात्रा के साथ चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो माह पहले भी उससे छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक अन्य प्रदेश का व्यक्ति परिवार के साथ नोएडा में रहता है। 2018 में वह अपनी भतीजी को पढ़ाई कराने के लिए नोएडा ले आया था। करीब दो माह बाद उसने भतीजी से छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद वह अपने घर चली गई थी। पढ़ाई में नुकसान का हवाला देकर आरोपी एक बार फिर छात्रा को उसके घर से ले आया। आरोपी कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक सेक्टर में फ्लैट लेकर परिवार से अलग उसे रखने लगा। वहां छात्रा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दो दिन पहले दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को लेकर कोतवाली आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें