ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से बुधवार को जरूरतमंद लोगों को छतरियां वितरित कीं। यह वितरण अल्फा, जगत फार्म और तुगलपुर मार्केट क्षेत्र में किया गया। इस दौरान ठेली, पटरी और रेहड़ी लगाने वाले कई लोगों को छतरियां दी गईं। इस दौरान परिषद के सदस्य अजेय गुप्ता, शाखा अध्यक्ष मुकुल गोयल, अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, अशोक अग्रवाल और नवीन चिकारा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।