फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके की कंपनी खींचेगी लॉजिस्टिक शहर का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-9 में लॉजिस्टिक शहर बसाया जाएगा। इसका खाका खींचने के लिए यूके की कंपनी डिलाइट दो माह में परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। इससे यीडा सिटी क्षेत्र में लॉजिस्टक कंपनियों के निवेश का बड़ा द्वार खुलेगा और रोजगार के हजारों अवसर भी मिलेंगे। यीडा और कंपनी के बीच सोमवार को इसके लिए करार भी हो गया है। यीडा ने लॉजिस्टिक हब के लिए सेक्टर-9 में करीब 500 एकड़ जमीन भी चिह्नित कर दी है। प्राधिकरण लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउसिंग पॉलिसी पहले ही स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन

लॉजिस्टिक कंपनियों को उद्योग का दर्जा मिला है। उद्योगों के रेट पर ही जमीन भी आवंटित होगी। लॉजिस्टिक हब नोएडा एयरपोर्ट की परिधि से करीब 6 किमी दूर यमुना एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है। एयरपोर्ट बनने के बाद लॉजिस्टक हब की मांग और बढ़ेगी।
यीडा सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि परियोजना रिपोर्ट आने के बाद शासन से स्वीकृति लेकर योजना लांच की जाएगी। इसके लिए कुछ जमीन अधिग्रहित है। बची हुई जमीन भी भी अधिग्रहित की जाएगी। गौरतलब है कि ग्रेनो प्राधिकरण भी बोड़ाकी के पास लॉजिस्टिक हब बनाने जा रहा है। इसकी मंजूरी भारत सरकार से मिल चुकी है। प्राधिकरण जमीन का इंतजाम करने में जुटा है। ग्रेनो में भी जल्द योजना आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें