फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूफ्लेक्स पर शिकंजा: 1000 करोड़ की गड़बड़ी के संकेत, कोड वर्ड में करोड़ों का लेनदेन

Sun, 26 Feb 2023 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

लेनदेन का ब्योरा कोड वर्ड में मिलने के बाद आयकर विभाग के अफसर इसे डिकोड करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सैंकड़ो कोड वर्ड मिले हैं जिनसे करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूफ्लेक्स कंपनी के मालिक अशोक चतुर्वेदी के दिल्ली स्थित आवास सहित नोएडा के तीन परिसरों में आयकर विभाग की जांच शनिवार को भी जारी रही। जांच टीमों ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन


बोगस ट्रांजेक्शन से जुड़े कई सबूत जांच टीम के हाथ लगे हैं। अब तक की जांच में विभाग को 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा ऐसे भी दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनमें कोड वर्ड से करोड़ों के लेनदेन का ब्योरा मिला है।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने आठ राज्यों के 80 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे। हालांकि ज्यादातर परिसरों की जांच के बाद टीमें लौट आई थी।

अब केवल नोएडा के सेक्टर-60, सेक्टर-4 सहित एक अन्य परिसर के अलावा दिल्ली स्थित कंपनी के मालिक के आवास पर छानबीन जारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में शेल कंपनियों के जरिये करोड़ों रुपये इधर से उधर करने के अलावा बोगस ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज जुटाए गए हैं। विभाग की टीमें अघोषित आय की गणना में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोड वर्ड से खुलेंगे गहरे राज
लेनदेन का ब्योरा कोड वर्ड में मिलने के बाद आयकर विभाग के अफसर इसे डिकोड करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सैंकड़ो कोड वर्ड मिले हैं जिनसे करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। पूछताछ और अन्य तरीकों से इन्हें डिकोड करने के बाद कई गहरे राज खुलेंगे। उदाहरण के तौर पर एके और वाईएस जैसे कोड वर्ड पर लेनदेन की बात सामने आई है।

10 से ज्यादा अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
जांच के दौरान बड़ी संख्या लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। 150 से ज्यादा से पूछताछ की जा चुकी है। अब कंपनी के कुछ अधिकारियों के अलावा मालिक से पूछताछ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में 10 से अधिक अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। इनकी भूमिका को भी संदिग्ध मानकर जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें