दिल्ली से सटे नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर 26 में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक मकान में सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों को दम घुट गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोगों को घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। दोनों सफाई के लिए टैंक में उतर गए। तभी जहरीली गैस बनने के कारण दोनों बेहोश हो गए। जिन्हें बाद में नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर 27 में भर्ती किया गया है। जहां दोनों की मृत्यु हो गई है। दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।