फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरटेक इको विलेज में मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-दो नाबालिग छात्रों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने को लेकर उठा था विवाद

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईको विलेज-1 सोसाइटी में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीत निवासी रोजा जलालपुर व नीतीश नागर निवासी मिलक लच्छी के रूप में हुई है। एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र का दूसरे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से विवाद हुआ था। दोनों छात्र एक वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हैं। आरोप है एक छात्र ने दूसरे छात्र को कुछ कह दिया था। इसके बाद छात्र ने माफी मांगने को कहा था। छात्र ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी। आरोप है कि छात्र ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया। छात्रों के बीच हुई इस बहस में इनके परिवार के बड़े भी शामिल हो गए। इस दौरान एक छात्र का भाई अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर गुरुवार की रात सोसाइटी में पहुंचे और छात्र के साथ मारपीट की। छात्र का एक साथी बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। मारपीट में दोनों को चोट आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निवासियों ने भी घटना को लेकर सोसाइटी के गेट पर विरोध जताया था। उसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सिक्योरिटी एजेंसी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का कहना है कि सिक्योरिटी एजेंसी पूरी तरह फेल हो गई है, क्योंकि बाहरी लोग बिना रोक-टोक सोसायटी में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें