फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो वर्ष पहले दीपावली पर हुई थी हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। इस बार दीपावली के त्योहार पर मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बात का दावा आपदा विशेषज्ञ कर रहे हैं। अगर बीते वर्षों में दीपावली पर मौसम की मिजाज की बात की जाए, तो पता चलता है कि दो वर्ष पहले 2022 में दीपावली पर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद सर्दी में इजाफा हुआ था।आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि सोमवार को दीपावली पर मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम के कारण दीपोत्सव के पर्व पर इस बार कोई खलल पड़ने की उम्मीद नहीं है। बताया कि सुबह व शाम हल्की सिहरन रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, 2024 में दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को था। उस समय अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में दीपावली का पर्व 12 नवंबर को था। 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2022 में 24 अक्तूबर को दीपावली के दिन हल्की बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज शुष्क हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें