संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को बालक व बालिका वर्ग में कुश्ती स्पर्धा में जिला स्तरीय ट्रायल करवाए गए। इसमें बालक वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो पहलवानों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर में छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत 23 मार्च से जिला स्तरीय चयन ट्रायल करवाया गया था। सोमवार को कुश्ती स्पर्धा में ट्रायल हुए। इनमें निशांत, सिद्धांत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए सुनिश्चित किया है।