फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 27वीं मंजिल पर काम कर रहे दो भाइयों की गिरने से मौत, अंधेरा बना दोनों के लिए काल; परिवार में मातम

Sun, 22 Jun 2025 05:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव से काम करने आए थे। बताया जा रहा है कि देर रात वो 27वीं मंजिल पर अन्य कारीगर के साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली चली गई। इस कारण वहां पर अंधेरा हो गया। तभी अचानक पैर फिसलने से दोनों चचेरे भाई नीचे गिर गए।
विज्ञापन
27वीं मंजिल से गिरकर दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित निर्माणाधीन प्रोजेक्ट एफ प्रीमियर होम्स एंड सोल की 27वीं मंजिल से गिरकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों वहां पर यूपीवीसी ग्लास लगाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अंधेरे में पैर फिसलने से दोनों नीचे गिर गए। 

विज्ञापन

किसान नेताओं ने किया हंगामा
आस-पास मौजूद लोग गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुछ किसान नेताओं के साथ मिलकर हंगामा किया। आर्थिक मदद मिलने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

दोनों करते थे यूपीवीसी ग्लास लगाने का काम
गाजियाबाद के मसूरी गांव निवासी आमिर (19) और सुहैल (23) चचेरे भाई हैं और यूपीवीसी ग्लास लगाने का काम करते हैं। इस समय दोनों दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 स्थित निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। 

लाइट जाने की वजह से गई जान
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव से काम करने आए थे। बताया जा रहा है कि देर रात वो 27वीं मंजिल पर अन्य कारीगर के साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली चली गई। इस कारण वहां पर अंधेरा हो गया। तभी अचानक पैर फिसलने से दोनों चचेरे भाई नीचे गिर गए। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

साइट पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
जानकारी होने पर परिजन और एक किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि साइट पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं है। अगर इंतजाम होते तो फिर हादसा नहीं होता। करीब एक घंटे तक परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने आर्थिक मदद देने के साथ परिवार के सदस्यों को नौकरी देने की मांग की। सूचना पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
वहीं दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि 27वीं मंजिल से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। अभी परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें