फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप का बोर्ड तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा। ऊंचा अमीरपुर गांव में महाराणा प्रताप का बोर्ड तोड़े जाने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों को आरोपी बताते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। युवकों ने महिलाओं से भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार रात में महिलाओं को लेकर जारचा कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार बुधवार पूरी रात कोतवाली में रहा। बाद में ग्राम प्रधान ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऊंचा अमीरपुर गांव के रास्ते पर महाराणा प्रताप का बोर्ड लगा हुआ था। किसी असामाजिक तत्व ने बोर्ड उखाड़ दिया। इससे एक पक्ष के कुछ युवक भड़क गए। एक युवक को आरोपी मानकर लाठी डंडों से लैस होकर छह लोगों ने उसके घर हमला बोल दिया। आरोप है कि उसके घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घबराया परिवार महिलाओं को लेकर कोतवाली जारचा पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पूरी रात कोतवाली में बिताने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मामले में ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस के समक्ष समझौता करा दिया है और दूसरा बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया।
एसीपी दादरी नितिन कुमार ने बताया कि ग्राम ऊंचा अमीरपुर में महाराणा प्रताप की फ्लेक्सी लगाई गई थी। जिसका एक कोना फट गया था। एक पक्ष का आरोप था कि फ्लेक्सी का कोना दूसरे पक्ष के किसी लड़के ने फाड़ दिया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। ग्राम प्रधान के सहयोग से दोनों पक्षों को बैठा कर वार्ता की जा रही है। नई फ्लेक्सी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें