फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संरक्षित प्रजाति के 650 तोतों के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
संजीव।
विज्ञापन
लखनऊ। दो वन्यजीव तस्करों को यूपी एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार रात बीकेटी इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से संरक्षित प्रजाति के 650 तोते बरामद किए हैं। बरामद 355 तोतों की मौत हो चुकी थी। तोतों को लेकर आरोपी गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


एसटीएफ के एडिशनल एसपी सत्यसेेन यादव ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि तस्कर कार से संरक्षित प्रजाति सिटाकुला क्रेमरी के तोते लेकर बीकेटी किसान पथ से गुजरने वाले हैं। इस पर संयुक्त टीम ने सीतापुर रोड स्थित आउटर रिंग रोड (किसान पथ) बख्शी का तालाब के पास कार सवार दो वन्यजीव तस्करों संभल के असमोली मवई ठकुरान निवासी जितेंद्र सिंह और मुरादाबाद के कटघर पंडित नगला निवासी संजीव को गिरफ्तार किया। कार से तीन मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक डीएल, एक डेबिट कार्ड, सात पिंजड़े और चार प्लास्टिक के झोले में 650 तोते, जिसमें 355 मृत थे और 5020 रुपये मिले। बीकेटी थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बरामद तोतों को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

गोरखपुर के रास्ते नेपाल भेजे जाते थे तोते

एसटीएफ के एडिशनल एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुरादाबाद निवासी राजकुमार ने तोते गोरखपुर निवासी रईस के पास पहुंचाने के लिए दिए थे। इसके एवज में कमीशन मिलता था। गोरखपुर के रास्ते तोतों को नेपाल सप्लाई किया जाता है। नेपाल में इनकी काफी मांग है।

संजीव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें