माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-35 स्थित नोएडा डिपो में चालक और परिचालकों के लिए दो प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक प्रतीक्षालय को सिर्फ महिलाकर्मियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार करीब दो महीने में ये बनकर तैयार हो जाएंगे।
नोएडा डिपो के एआरएम रोहिताश कुमार के अनुसार, इस डिपो में बसें दो शिफ्ट में चलती हैं। ऐसे में यहां काम करने वाले चालक और परिचालकों को आराम की सुविधा देने के लिए प्रतीक्षालय बनाए जा रहे हैं। इन कमरों में चालकों, परिचालकों के आराम करने से लेकर आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। डिपो में महिलाओं की संख्या बढ़ने के बाद उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक प्रतीक्षालय सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। इसी के तहत महिला परिचालकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक जगह तैयार की जा रही है।
इसके अलावा डिपो में आने वाली महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों के लिए भी शेड के नीचे वेटिंग रूम बनाया जाएगा ताकि उन्हें बस का इंतजार करने में कोई असुविधा न हो। इस पहल से चालक, परिचालक और यात्रियों सभी को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कार्य वातावरण भी अधिक सुरक्षित व आरामदायक बनेगा। इसके अलावा पीने के पानी की सुविधा को और भी मजबूत और उसका दायरा बढ़ाया जा रहा है।