दो वाहन चोर गिरफ्तार, तीन ई-रिक्शा बरामद
दादरी संवाद। जारचा रोड पर अंडरपास के पास जांच के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए तीन ई-रिक्शा व चाकू बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंडरपास के पास पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान मुजफ्फरनगर के कडेला गांव निवासी नीटू व बुलंदशहर के गेशु पुर गांव निवासी सोनू भारती ई रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। पास आते ही ई रिक्शा पुलिस ने रोक लिया। जब ई रिक्शा के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में पूछताछ के दौरान रेलवे रोड स्थित नवीन अस्पताल के पास से दो ई रिक्शा चोरी करना कबूल कर लिया, जबकि एक ई रिक्शा गाजियाबाद से चोरी किया था।