फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या करने निकले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने 10 अगस्त को विरोधी गिरोह के बदमाश की हत्या करने निकले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अविनाश उर्फ छोटा (23) और अभिषेक उर्फ अंश (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पिछले साल जहांगीरपुरी में हुई एक हत्या के मामले में जेल में बंद अंश को 28 जुलाई को अदालत से जमानत मिली थी। उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 10 अगस्त की रात को टीम को सूचना मिली कि हत्या करने निकले दो बदमाश जीटीके बस डिपो के पास आने वाले हैं। फौरन टीम ने करनाल बाईपास के पास जाल बिछा दिया। इस बीच रात करीब 11:45 बजे पहुंचे दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें