फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से बदले जाएंगे दो हजार के नोट, अतिरिक्त 600 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बदले जाएंगे दो हजार के नोट, अतिरिक्त 600 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
विज्ञापन

- पहले दिन 40 करोड़ रुपये बदले जाने का अनुमान लगा रहे बैंक, धीरे-धीरे बढ़ेगा आंकड़ा



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। जिलेभर की 570 बैंक शाखाओं में 600 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लीड बैंक के अधिकारियों का अनुमान है कि पहले दिन लगभग 40 करोड़ रुपये के नोट बदले जा सकते हैं।
जिले में 35 बैंकों की 570 ब्रांचों में मंगलवार से दो हजार के नोट बदले जाएंगे। इसके लिए बैंकों ने सारी व्यवस्था कर ली है। दो हजार के 3.75 करोड़ नोट यानी 750 करोड़ रुपये बदले जाने हैं। जिले में 12.50 लाख खाता धारक हैं। किसी प्रकार की परेशानी लोगों को ना हो इसके लिए ट्रायल के तौर पर 10 दिनों तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। इसके साथ ही जिले भर में मौजूद 820 एटीएम में अब दो हजार के नोट जमा तो हो सकेंगे, लेकिन मशीन से नहीं निकलेंगे। मशीनों को उसी हिसाब से रीकान्फिगर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमूमन एक दिन में जिले की सभी शाखाओं को मिलाकर 18 से 20 करोड़ रुपये का लेन-देन होता है। लेकिन नोट बदलवाने की अंतिम तिथि तक यह ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता रहेगा। सरकार ने इसके लिए लगभग चार माह से अधिक का वक्त दिया है। ऐसे में लोगों के पास पर्याप्त समय है। लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला का कहना है कि पहले दिन बैंकों में भीड़ देखने को मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नोटबंदी जैसा माहौल देखने को नहीं मिलेगा। लोग बिना किसी परेशानी के नोट बदलवा सकेंगे।
रोजाना का डाटा इकट्ठा करने का सभी बैंकों को निर्देश
लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला ने बताया कि जिले में कितने नोट बदले जा रहे हैं, इन सभी का ब्यौरा रखा जाएगा। रोजाना डाटा तैयार करने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है। जब भी आरबीआई डाटा मांगे उसे तुरंत उपलब्ध कराना होगा। यह लोकेशन के हिसाब से भी डाटा कलेक्ट करने की योजना के तहत है।
विज्ञापन

फॉर्म में देनी होगी जानकारी
रिजर्व बैंक ने फॉर्म का एक फॉर्मेट भी जारी किया है। उसमें बैंक का नाम, तारीख, नोट एक्सचेंज का अमाउंट और कुल अमाउंट भरा जाएगा। यह फॉर्म बैंक के ही कर्मचारी भरेंगे और इसमें बैंक कर्मचारी का हस्ताक्षर भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें