नोएडा (संवाद)। शहर के दो समाजसेवियों को फरीदाबाद के श्रीराम मिलेनियम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय रेक्स कर्मवीर कॉन्क्लेव में सम्मानित किया गया। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर को 81 गांवों की समस्याओं को उठाने, आरटीआई के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को नौ राज्यों में पाठशालाओं के संचालन और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के कार्य के लिए सम्मान मिला।