यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के साथ पांच साल का समझौता किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को बचत, निवेश, शेयर बाजार और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम से अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है। बीएसई और एनआईएसएम शिक्षकों को प्रशिक्षित कर प्रमाणित ट्रेनर बनाएंगे। विद्यार्थियों को बजट, म्यूचुअल फंड, आईपीओ और निवेशकों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम निशुल्क होगा। प्रतिभागियों को सेबी निवेशक जागरूकता परीक्षा भी देनी होगी।