फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए जिले में बनेंगे दो स्माल गोदाम, ई-लाटरी से होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कृषि उत्पादों का भंडारण करने के लिए सरकार ने स्माल गोदाम योजना निकाली है। पहले चरण में जिले में दो गोदाम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि दर्शन के पोर्टल पर 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिलास्तरीय समिति ई-लाटरी के माध्यम से चयन करेगी। स्माल गोदाम निर्माण या ग्रामीण भंडारण योजना के तहत 2 लक्ष्यों की प्राप्ति का अर्थ 50-100 मैट्रिक टन क्षमता के छोटे गोदामों के निर्माण को मंजूरी मिलना है। यह योजना के नियमों के अनुसार 50-10,000 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों के लिए सब्सिडी प्रदान करती है जिनकी ऊंचाई 4-5 मीटर से अधिक होनी चाहिए। लघु स्तर के गोदाम 50, 100 या उससे कम मैट्रिक टन क्षमता वाले माने जाते हैं। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन योजना के तहत 2025-26 में दलहन घटक अवशेष लक्ष्यों में स्माल गोदाम का 2 लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के चयन करेगी। कृषि दर्शन-2 पोर्टल ( https://agridarshan.up.gov.in) पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। एक कृषक को केवल एक स्माल गोदाम का लाभ दिया जा सकता है। केवल कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही स्माल गोदाम हेतु बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें