फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड से निखरेगी छात्रों की सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शतरंज प्रतियोगिता के दौरान अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों को ओलंपियाड की जानकारी दी गई। मौके पर अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बारे में बताया गया है। पंजीयन के बाद कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं वार्षिक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के चीफ मैनेजर राहुल पालीवाल ने बताया कि वार्षिक प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में कक्षा तीन से पांचवीं तक के विद्यार्थियों से 40 प्रश्न, जबकि छठी से 12वीं तक के छात्रों से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। पहले चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 20 प्रतिशत छात्र दूसरे चरण यानी फाइनल राउंड के लिए चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना और विषयों की गहरी समझ पैदा करना है। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को रिवॉर्ड और चैंपियन अवॉर्ड भी प्रदान किए जाते हैं। इस मौके पर अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई। मौके पर छात्रों ने सवाल जवाब सत्र आयोजित हुआ। अहम है कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, वित्तीय जागरूकता, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं amarujalaolympiad.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें