फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीसीएस परीक्षा पास करने वाली दो बहनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। दादरी क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव निवासी समाजसेवी मनवीर नागर की दो बेटियां नेहा नागर ने 156 वीं रैंक व निधि नागर ने 161वीं रैंक हासिल कर पीसीएस 2024 की परीक्षा पास की है। उनके आवास पर जाकर संकल्प संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक डॉक्टर भूपेंद्र नागर व सह-संस्थापक अमित नागर ने कहा कि बेटियों को भी शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराएं जाने चाहिए । तभी समाज की प्रगति सम्भव है। पिता मनवीर नागर ने कहा कि दोनों बेटियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। बड़ी बेटी ने एमबीबीएस, एमडी किया है। हमदर्द विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। इस अवसर पर समाजसेवी मनवीर नागर, विजयपाल शर्मा, प्रोफेसर प्रमेश अधाना उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें