फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को दी गई विभिन्न झंडों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोवर रेंजर शिविर का रविवार को चतुर्थ दिवस रहा। डीओसी गाइड शेफाली का रोवर प्रभारी पारुल ए कौशिक के साथ ध्वज शिष्टाचार का कार्यक्रम किया। प्रथम सत्र में विभिन्न प्रकार के झंडों की जानकारी दी गई और तंबू बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दूसरे सत्र में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं ने पुराने व कबाड़ उपयोगी व आकर्षक सामग्री का निर्माण कर प्रस्तुत की। इनका मूल्यांकन प्रो. मंजू शुक्ला व डॉ. कविता सिंह ने किया। इसके बाद नोएडा सिटी सेंटर के मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. अनीता मिश्रा ने कहा, यह कैंप छात्र- छात्राओं में जागरूकता व सामुदायिक विकास कार्यों के प्रशिक्षण के साथ साथ अनवरत विकास को भी इंगित करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें