रबूपुरा (संवाद)। गांव नगला कंचन व नगला चंदन में मंगलवार रात हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक के घर पहुंचकर जानलेवा हमला किया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों गांवों के युवकों का खिलाड़ी खिलाने को लेकर विवाद हुआ था, नगला कंचन निवासी युवकों की नगला चांदन निवासी युवक से मारपीट हो गई, लेकिन बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था। कुछ देर बाद नगला चांदन निवासी युवक के परिजन नगला कंचन निवासी युवक आकाश के घर पहुंचे और उससे मारपीट की।