फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में खूनी संघर्ष: दिवाली पर नाली के पानी को लेकर विवाद, दो की गोली मारकर हत्या, लोगों ने सड़क की जाम

Mon, 20 Oct 2025 02:05 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूचना पर थाना जारचा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते परिजन और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के गांव सैथली में सोमवार को दीपावली के दिन मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नाली से पानी निकालने को लेकर हुए वाद-विवाद में पंचायत के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं हमले में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया ही। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना से नाराज मृतकों के परिजनों ने चौकी के सामने जीटी रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव सैथली निवासी अनूप भाटी का सोमवार को नाली से पानी निकालने को लेकर उनका पड़ोसी प्रिन्स भाटी, बोबी तोंगड निवासी आनन्दपुर और मनोज नागर से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उनके भतीजे दिपांशु भाटी (21) और भाई अजयपाल भाटी (55 ) पर फायर झोंक दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



सूचना पर थाना जारचा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने कहा कि आज सुबह जारचा थाना क्षेत्र के सैतली चौकी अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। दो लोगों - दीपांशु भाटी और अजय पाल भाटी की मौत हो गई। शिकायतकर्ता अनूप भाटी ने बॉबी तोंगड़, प्रिंस भाटी और मनोज नागर को मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिवार से बात की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें