फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में दो व ई-रिक्शा में बैठेंगी तीन सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या घटने के साथ ही अनलॉक के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अनलॉक के दौरान ऑटो और रिक्शा में सवारियां तय कर दी हैं। सिग्नल पर रुकने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मरीजों की संख्या अब कम हो रही है और शासन की गाइडलाइंस के मुताबिक जल्द ही जनपद में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ऑटो और रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर रही है और भीड़भाड़ वाले स्थानों को तय कर रही है। अनलॉक में किसी भी कीमत पर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चालकों की जिम्मेदारी होगी कि ऑटो में दो और ई-रिक्शा में तीन से अधिक सवारी नहीं बैठाई जाएं। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और खासकर रेड लाइट जंप, ट्रिपल लोडिंग, ओवर स्पीड कार चालकों के लाइसेंस निरस्त करवाने की भी सिफारिश की जाएगी।
नियन-व्यापारियों से पुलिस की बैठक, अनलॉक की तैयारी शुरू
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। पुलिस ने व्यापारियों और ट्रक यूूनियन से वार्ता कर अनलॉक के दौरान कोविड-19 का पालन करने के निर्देश दिए। रबूपुरा में व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय तायल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर सैनिटाइजर व मास्क रखें, किसी भी ग्राहक को बिना मास्क के सामान न दें। दुकान के आगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बना लें। तायल ने कहा कि व्यापारी कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे। इस मौके पर सुनील तायल, चंद्रप्रकाश जैन, श्यामसुंदर सिंघल,अशोक तायल, दिनेश सिंघल, इकराम खां, गुरुदत्त शर्मा, शैलू शर्मा, सुमित गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे। इधर, सेंट्रल जोन में पुलिस ने ट्रक यूनियन, व्यापार मंडल के नेता व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। पुलिस ने अनलॉक के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कर ही कोरोना से लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें