फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शाही स्नान के लिए निकलीं दो शोभायात्रा

Sun, 02 Nov 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। साधु प्रवेश एवं अमृत स्नान के साथ ही शनिवार को मेला शुरू हो गया। श्री षट दर्शन साधु समाज एकता मंडल के तत्वावधान में साधुओं ने कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में स्नान किया। साधुओं के स्नान के बाद सरोवरों में श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। करीब 30 सालों से साधुओं द्वारा मेला में ऐसे ही स्नान किया जा रहा है। परंतु इस बार साधु समाज के दो गुट होने की वजह शोभा यात्रा अलग-अलग निकाली गई।
भारतीय रक्षा संत समिति के मंडल अध्यक्ष महंत शोभा दास की अगुवाई में सबसे पहले सुबह श्री खेड़ा मंदिर व्यासपुर पर चल रहे रामायण पाठ समापन किया गया। पूजा अर्चना में मुख्य रूप से महंत शोभा दास, सरपंच कीर्ति रानी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपिन सिंगला, उपाध्यक्ष सूरजभान सैनी मौजूद रहे। श्री खेड़ा मंदिर समिति सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल मालाएं पहना कर साधु संतों व महात्माओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित करके शोभा यात्रा में शामिल की गई। शाही यात्रा बैंड बाजों के खेड़ा मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार छोटा बस स्टैंड, कपालमोचन मेला परिसर से होते हुए पालकी को उठाए साधु, संत कपालमोचन सरोवर पर पहुंचे। शोभा यात्रा का कई जगह लोगों व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। साधुओं ने सबसे पहले कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर पर स्नान किया।
महंत शोभा दास ने बताया कि जिस तरह से कुंभ मेले की शुरुआत साधुओं के स्नान के बाद होती है उसी तरह कपालमोचन मेले का शुभारंभ साधु प्रवेश शाही स्नान के साथ किया जाता है। संत एकादशी पर पहला स्नान इसलिए करते हैं क्योंकि साधु अपनी जिंदगी में जो तप करते हैं, स्नान करने से उस तप की शक्तियां सरोवरों के पानी में मिल जाती हैं।
इससे इन सरोवरों में स्नान करने का महत्व ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है। शाही स्नान करने वालों में मनोज शर्मा, महंत अलमोल, विजय गिरी, महंत अमरपुरी, महंत मंगल गिरी, महंत सुंदर गिरी, महंत काला दास, महंत कृष्णदास, महंत अभी राम, महंत नेबदास, महंत हरि दवारी, महंत सुनीता दास, महंत बरखा, महंत सुमन दास, महंत बलजिंद्र दास, महंत काला दास, मनोज शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर संत संरक्षण एवं धर्म प्रचार समिति कपालमोचन की ओर से अलग से स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साधु प्रवेश शाही स्नान की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली। शोभा यात्रा डेरा बाबा घमंडी दास के आश्रम से शुरू होकर कपाल मोचन सरोवर पहुंची। जहां पर सधु संतों ने शाही स्नान किया। शाही स्नान में संरक्षक अनंत मुनि कोषाध्यक्ष स्वरूपानंद मुनि, संरक्षक शिव स्वरूपानंद सरस्वती, जोगेंद्र नाथ, रामगिरी, शिव ओमपुरी, महाकाल गिरी, संत चमकौर सिंह, वेदवृत स्वरूप सुनीता दास, मीरादास व रामसागर मुनि सहित अन्य संत महंतों ने भाग लिया।

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

कपालमोचन मेले में सूरजकुंड सरोवर में स्नान करने जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें