फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएनडी से सेक्टर-14 ए लिंक रोड का जाम दूर करने की दो योजनाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनडी से सेक्टर-14 ए लिंक रोड का जाम दूर करने की दो योजनाएं तैयार
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-नोएडा प्राधिकरण के लिए एजेंसी ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी, सीईओ के सामने दोनों योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी हुआ

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। डीएनडी टोल से लेकर सेक्टर-14 ए लिंक रोड तक सुबह-शाम व्यस्त समय में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने दो योजनाएं तैयार करवाई हैं। प्राधिकरण ने निजी एजेंसी से सर्वे करवाया है। एजेंसी ने रिपोर्ट सौंप दी है और प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के सामने दोनों योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण भी दिया है। रिपोर्ट में यह सामने आया है कि डीएनडी पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों का व्यस्त समय में फंसने और जाम लगने का कारण सेक्टर-15 ए और 16 ए फिल्म सिटी का लूप संकरा होना और ट्रैफिक दबाव है।
पहली योजना लूप को चौड़ा करने की प्रस्तावित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लिंक रोड पर बने डीएनडी का पुल पार करने के बाद लूप के शुरुआत में चौड़ाई 7.8 मीटर और सेक्टर-14 ए लिंक रोड पर उतरते समय चौड़ाई घटकर 5 मीटर ही बचती है। इसलिए लूप का रैंप 1.50 से 2 मीटर चौड़ा किए जाने की जरूरत है। लूप को चौड़ा करने के लिए बाएं तरफ बनी रिटेनिंग वॉल को तोड़कर चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। यह चौड़ाई आधे लूप से लेकर लिंक रोड तक बढ़ाई जानी होगी। इसमें करीब 2 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। लेकिन यह तैयारी तात्कालिक है। वाहनों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए डीएनडी पुल को उसके बगल में एक पुल और बनाकर चौड़ा करना होगा। फिर नए बनने वाले पुल के साथ ही लूप का नया रैंप लिंक रोड तक बनाना होगा। इस परियोजना में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण ने पहली योजना पर काम शुरू करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.50 लाख वाहन डीएनडी से गुजरते हैं

एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि 24 घंटे में डीएनडी से करीब 6.50 लाख वाहन गुजरते हैं। इसमें नोएडा की तरफ आने वाले प्रति लाख वाहनों में 60 हजार वाहन लूप से सेक्टर-15-16 ए के बीच उतरते हैं। प्रति एक लाख 5625 चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाने वाले होते हैं। 36 हजार वाहन सीधे फिल्म सिटी अंडरपास से होते हुए मास्टर प्लान-1 रोड पर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें