नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में एक घर से दो मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरी के वक्त पीड़ित कमरे में सोया हुआ था। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। अतुल शर्मा अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार रात को दोनों भाई कमरे पर सो रहे थे। सुबह जब दोनों उठे तो चार्जिंग पर लगे दोनों के मोबाइल नहीं थे। उन्होंने आसपास तलाशा किया पर नहीं मिले। कॉल किया तो दोनों फोन बंद थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। ब्यूरो