फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुट्टू की पकौड़ी खाने से पांच की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 29 Sep 2025 07:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग में परिजनों ने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। नवरात्र में कुट्टू की पकौड़ी खाने से रविवार को मुंजखेड़ा गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर सभी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों से भी मामले की शिकायत की। गांव निवासी रामभूल ने बताया कि नवरात्र में परिवार की के सभी सदस्य व्रत रहते हैं। रविवार की रात व्रत में पकौड़ी बनाने के लिए पड़ोसी गांव सलारपुर स्थित परचून की दुकान से कुट्टू के आटे का पैकेट लिया था। घर पहुंचकर आटे की पकौड़ी सभी ने खाईं। देर रात छोटे बेटे रोहित के पेट में दर्द उठा और हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में बहु निर्मल व कौशल, बेटे प्रदीप और अरुण की स्थिति भी खराब हो गई। सभी को खाद्य सुरक्षा विभाग में भी शिकायत की है। वहीं चिकित्सक ने बताया व्रत में कुट्टू का पुराना आटा खाने से पेट में संक्रमण की समस्या होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें