जमीन देखने गए दो लोगों से मारपीट
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-145 में अपनी जमीन देखने गए दो लोगों को चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई ने सेक्टर-142 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लखनावली गांव निवासी योगेंद्र शर्मा का कहना है कि सेक्टर-145 में डंपिंग यार्ड के पास जमीन है। उनका भाई मनीष व भतीजा कालू उर्फ प्रवीन 2 जून को जमीन देखने के लिए गए थे। वहां पर फिरे सिंह, धर्मी, रोहित भाटी व जीतू उर्फ जितेंद्र आए। आरोपितों ने भाई व भतीजे को भगाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो