बिलासपुर (संवाद)। रामपुर रोड स्थित श्रीराम मंदिर की स्थापना के एक साल पूरे होने पर रविवार को मंदिर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवियों ने आयोजन कराया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, कुक्की नागर, अध्यक्ष संजय चेची, धर्मवीर भाटी, अमित गर्ग, दर्शन दयाल, गुड्डू योगी, अतुल गर्ग, बालकिशन दास, राहुल एडवोकेट, प्रदीप गोयल, डॉ. राठी मौजूद रहे।