फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद नरेंद्र सिंह भाटी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के गांव सैंथली के शहीद नरेंद्र सिंह भाटी को उनकी 27वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शहीद के नाम पर अस्पताल व विद्यालय बनाने की मांग उठाई। शहीद की धर्मपत्नी ने भावुक होते हुए बताया कि पिछले 27 वर्षों से वह अपनी विधवा पेंशन से ही शहीद दिवस का आयोजन करती आ रही हैं। इस आयोजन के लिए किसी समाज या सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहयोग प्राप्त नहीं होता है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि उन्होंने पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि शहीद नरेंद्र सिंह भाटी के नाम पर क्षेत्र में एक अस्पताल या विद्यालय स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव अभी भी विचाराधीन है। इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा दादरी मंडल अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी भिखारी सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मांग को फिर सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सचिन भाटी, सुरेंद्र भाटी, हरेंद्र भाटी, हरिचंद भाटी, नितिन भाटी, श्यामवीर भाटी, गौरव भाटी, गौरव नागर, सौरव नागर, अभिषेक समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें