नोएडा। पिछले चार दिनों में डेंगू के दो मामले आए हैं। दोनाें मरीज पूरी तरह से ठीक हैं और घर में ही इनका इलाज चल रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 683 हो गई है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि तापमान में गिरावट के बाद भी एक दो केस आ रहे हैं। हालांकि इनकी स्थिति पूरी तरह से ठीक है। वहीं, अब तक मलेरिया के 192 मामले आए हैं। अब जांच के लिए जा रही टीम को लार्वा नहीं मिल रहा है। ब्यूरो