फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्नास्टिक व हॉकी जिला स्तरीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर मेंं शुक्रवार को सब-जूनियर बालक व बालिका जिम्नास्टिक और सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पोर्टिज जिम्नास्टिक्स सेंटर में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित जिला स्तरीय हॉकी के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित जिम्नास्टिक खिलाड़ी 6 दिसंबर और हॉकी खिलाड़ी 8 दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें