नोएडा। जिले में शनिवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में नजर रख रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मरीज कासना और एपेक्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी के रहने वाले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिले में अब तक मिले सभी डेंगू मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। ब्यूरो