नोएडा। विद्युत निगम की कार्रवाई के बाद भारतीय किसान परिषद 6 सितंबर को महापंचायत करेगी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के मुताबिक क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोग बिजली की समस्या से प्रभावित हैं। आरोप है कि पूर्व में दिए गए हजारों बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज होने के बावजूद निवासियों को बिजली सुविधा नहीं मिलने से लोगों में रोष है। परिषद ने किसानों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। ब्यूरो