कोरोना के मिले 2 मरीज, 3 स्वस्थ
नूंह। जिले में बुधवार को 2 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 3 मरीज स्वस्थ हुए है। ननकपुर और नगीना में एक-एक केस सामने आया है। जिले में अब 17 एक्टिव मरीज हो गए हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 1637 हो गई है। इनमें से 1590 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 51015 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 39730 लोगों का समय पूरा हो चुका है। अब तक 139159 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 131627 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5143 की रिपोर्ट आनी शेष है।