साफ-सफाई के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
नगीना। बुखाराका गांव में बुधवार को सहगल फाउंडेशन, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति की ओर से ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद गांव में सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम विकास समिति की सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरस्तुन और प्रेमवती ने हाथ धोने के लाभ बताए। सहगल फाउंडेशन के सहायक कार्यक्रम अधिकारी हाजी नासिर हुसैन ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हम सभी को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए उचित दूरी बनाकर जरूरी कार्य करने होंगे। सरपंच नफीस अहमद ने लोगों से गांव को साफ रखने की अपील की। इस मौके पर शहाबुद्दीन, आबिद, रसीद, जाकिर, मास्टर हारुन, धर्मबीर, प्रेमवती, रामा, मकसूदन, सुखवती आदि मौजूद रहे।