......
- 9.92 करोड़ की लागत का अनुमान, लोगों को मिलेगी राहत
-सिंचाई विभाग की चुनी एजेंसी करेगी निर्माण, प्राधिकरण लागत धनराशि देगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-101 सलारपुर गांव के सामने कोंडली नाले पर दो नए पुल का निर्माण शुरू होगा। सोमवार को विधायक पंकज सिंह ने निर्माण का शिलान्यास किया। दोनों पर 9 करोड़ 92 लाख 56 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। यह धनराशि नोएडा प्राधिकरण देगा। वहीं निर्माण सिंचाई विभाग की तरफ से चुनी गई एजेंसी करेगी। एक साल के भीतर निर्माण पूरा किया जाना है।
अब तक यहां बने छोटे पुल जर्जर हो चुके हैं, जिससे लोग रोजाना फेज-2 व सेक्टर-78 को जाते हैं। बीते कई सालों से नए पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के साथ एमओयू साइन किया गया है। दोनों ही पुल 33 मीटर लंबे और 11.50 मीटर चौड़े होंगे। इसमें बीच में 7.50 मीटर चौड़ा कैरिज-वे और दोनों तरफ दो-दो मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा।