फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुग्राम रूट पर चलाई गईं दो और निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। आरटीए की ओर से दो और निजी बसों को गुरुग्राम रूट पर चलने के लिए परमिशन दे दी गई है। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन


डिपो की ओर से 156 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं, जिसमें लोकल रूट में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण गुरुग्राम रूट है। जहां पर हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। उन यात्रियों को आवागमन करने में कोई परेशानी न हो उसके चलते आरटीए की ओर से दो और निजी बसों को परमिशन दे दी है। अब यह संख्या 13 से बढ़कर 15 हो गई है। वहीं रोडवेज विभाग की ओर से भी बसों का संचालन किया जाता है। संस्थान प्रबंधन जयपाल राठी ने बताया कि डिपो से गुरुग्राम रूट पर हर 9 मिनट के अंतराल पर बस का संचालन किया जाता है। उसमें निजी बस और रोडवेज बस दोनों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जाम व अन्य कारणों की वजह से बस समय सारणी के अनुसार डिपो में नहीं पहुंच पाती है तो उनकी ओर से जो भी बस मौजूद होती है जैसे निजी या रोडवेज उसको स्टैंड पर लगाकर रवाना कर दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें