फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो मोबाइल झपटमार पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने झपटमारी की वारदात को 48 घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों शुभम और राहुल के पास से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह 6.30 बजे बाइक सवार बदमाश एक महिला का फोन छीन कर फरार हो गए थे। पीडि़ता की शिकायत पर एसआई पवन की टीम ने केस दर्ज कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान की गई और फिर उन्हें मंगल बाजार, रंगपुरी पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल आरोपी राहुल की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें