फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, दूसरा दबोचा
-दो तमंचे, कारतूस, बाइक व दो मोबाइल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस की कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान लखीसराय (बिहार) के विशाल उर्फ मोनू महतो के रूप में हुई है। वहीं कांबिंग में गिरफ्तार साथी की पहचान बागपत के तनिष्क के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, चोरी की बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ पीपल वाला चौराहे के पास उस समय हुई। जब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर ढकिया बाबा गोलचक्कर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल उर्फ मोनू महतो घायल हो गया। एक बदमाश को कांबिंग में पकड़ा है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मोनू पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में शामिल है महिला बदमाश
बरामद बाइक के बारे में तनिष्क ने बताया बाइक महिला मित्र पुनीता के साथ मिल कर करीब 15 दिन पहले कासना साइट-5 से चोरी की थी। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल छीनते थे। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें