फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लापता नाबालिग लड़कियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की उम्र 15 व 16 साल है और वह चचेरी बहनें हैं। अपराध शाखा उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों किशोरी की तलाश में जुट गई। तकनीकी निगरानी, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि लड़कियां नोएडा के सेक्टर-44 स्थित गांव छलैरा के एक किराए के मकान में रह रही हैं। पुलिस ने यहां छापेमारी कर दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों का सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें