फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Sat, 04 Oct 2025 07:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक माह पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला था शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव के 23 वर्षीय शहजाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों की ओर से की गई हत्या की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कब्र से शव निकालकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तीन सितंबर को संदिग्ध हालात में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अट्टा फतेहपुर निवासी शहजाद का शव मिला था। पहले तो परिजनों ने सामान्य हादसा मानते हुए शव को दफ्ना दिया था। बाद में परिजनों ने कब्र से शव को करीब एक महीने बाद शुक्रवार को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार का आरोप है कि दनकौर कस्बे में आयोजित मेले में पड़ोसी गांव के युवकों के साथ शहजाद का विवाद हो गया था। इसी वजह से उसके बेटे की हत्या की गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें