फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी जान खतरे में': दो बहनों ने लगाई मदद की गुहार, पूछा- देश की बेटी ऐसी ही मरती रहेंगी? कहां है हमारा समाज

Fri, 22 May 2026 05:48 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

बागपत के एक गांव की दो सगी बहनों की शादी करीब तीन साल पहले दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। दोनों बहनों ने एक साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। वीडियो में ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
दो बहनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज मांगने व जान से मारने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनें को पति व परिजन द्वारा दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही हैं। मामले को लेकर दोनों सगी बहन विवाहिताओं द्वारा पति व परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई गई है। जनप्रतिनिधि एवं पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। अपनी जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दोनों बहनों का हुआ था तीन साल पहले दो भाइयों से विवाह
बागपत के एक गांव की दो सगी बहनों की शादी करीब तीन साल पहले दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। दोनों बहनों ने एक साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। वीडियो में ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

पुलिस, समाज व बिरादरी से मांग रहीं मदद
जनप्रतिनिधियों और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। दोनों बहनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें पति व परिजनों द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिससे उनकी जान का खतरा बना हुआ है। दोनों बहनों ने 36 बिरादरियों, समाज, बिरादरी एवं पुलिस से अपील की गई कि वह हमारे मरने की इंतजार कर रहे है। 

वीडियो हो रहा वायरल
पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह दहेज लोभी हैं और यह कभी भी हमारी हत्या कर सकते हैं। प्रशासन और समाज हमारे पास आकर हमारी पीड़ा को समझ लें। एक बार एक बहन को मारने का प्रयास किया गया। मेरी बहन ने मुझे बचाया गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के सेटअप बॉक्स को परिजन वहां से हटा ले गए हैं। वह न्याय की गुहार बार-बार हाथ जोड़कर वीडियो पर कर रही हैं। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधि, मीडिया, पुलिस कमिश्नर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से अपनी जान व न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विवाहिताओं ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रखी है।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि वीडियो वायरल के अनुसार जांच कर दोनों भाई व परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें