दादरी(संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करते हुए दो पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन संख्या 64581 में जांच के दौरान महिला कोच से दो पुरुष यात्री पकड़े गए। उन्हें आरपीएफ कोतवाली में ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।