फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चिपयाना बुजुर्ग स्थित रेलवे लाइन के पास लगे मोबाइल टावर से अज्ञात चोर लाखों रुपये के तकनीकी उपकरण चोरी कर ले गए। मामले में कंपनी प्रतिनिधि ने बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एलेवर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का मोबाइल टावर क्षेत्र में स्थापित है। कंपनी प्रतिनिधि चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि 4 मई को तकनीशियन संजीव को टावर साइट से अलार्म मिला। मौके पर पहुंचने पर कई जरूरी उपकरण गायब मिले। कंपनी के अनुसार चोरी हुए उपकरणों की कीमत लाखों रुपये है। काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें