फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ की हत्या के दो मुख्य आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

विज्ञापन
Two main accused in Asif's murder arrested from Gurugram
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में आसिफ हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-51 से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान प्रदीप उर्फ पटवारी और अमित निवासी खेड़ा खलीलपुर के रूप में हुई। प्रदीप उर्फ पटवारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर आसिफ हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। 16 मई को आपसी रंजिश के कारण अपहरण और मारपीट कर आसिफ की हत्या करने का मामला सामने आया था। आसिफ का शव गांव नंगली सोहना के नजदीक से मिला था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। इन दोनों आरोपियों से पहले पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसमें राजू निवासी खेड़ली दौसा, अनूप, महेंद्र, ललित, गुलशन, कुलदीप उर्फ कुल्ली और रोहित निवासी खेडा खलीलपुर, संदीप निवासी उदाका व अंकित निवासी भवाना जिला पलवल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने चार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इनमें रोहित उर्फ काला, कुलदीप, प्रदीप उर्फ पटवारी और अडवानी शामिल थे। वहीं, इस बारे में रोजका मेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रदीप उर्फ पटवारी और अमित नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर-51 से गिरफ्तार कर लिया।
ट्विटर पर भी छाया रहा था ‘आसिफ को इंसाफ दो’
आसिफ को न्याय दिलाने की मांग सोशल मीडिया पर भी उठी थी। 19 मई को ट्विटर पर हैश टैग ‘आसिफ को इंसाफ दो’ भारत में दूसरे नंबर पर ट्रेंड किया था। सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आप विधायक अमानतुल्लाह, शायर इमरान प्रतापगढ़ी, जमीयत उलमा हिंद के अलावा हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। साथ ही इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

अब तक 11 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
आसिफ हत्याकांड में अब तक पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुकदमे में 14 नामजद के अलावा 15-20 लोग आरोपी थे। आसिफ पेशे से जिम ट्रेनर था। इसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में दो युवक चश्मदीद भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें