फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो अंतरराज्यीय इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय पुरस्कार घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीहा स्थित नटवाबार तिराहा से यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ बत्तन निवासी नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को एक चाकू और सोनू उर्फ मंटू निवासी एकौना खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को एक अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर के साथ दबोचा। इसके बाद धनघटा थाना पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपियों पर गोरखपुर व धनघटा थाना पर 7-7 अभियोग पंजीकृत है। एसपी की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी की कार्रवाई पूरी करके कोर्ट में भेज दिया। जहां से उनको पुलिस निगरानी में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें